जालौर जिले के सायला उपखंड के मेंगलवा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन करीब चार घंटे तक चला. स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर और मुख्य बाजार मार्ग पर धरना देकर छात्र-छात्राओं ने नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की.