ISRO-NASA का ऐतिहासिक NISAR Mission: Shri Harikota से लॉन्च, धरती की हर हरकत पर नजर | Space Mission

  • 15:13
  • प्रकाशित: जुलाई 30, 2025

ISRO NISAR Mission: भारत और अमेरिका के संयुक्त प्रयास से बना NISAR सैटेलाइट आज श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने जा रहा है, जो अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया इतिहास रचेगा। यह मिशन भूकंप, ज्वालामुखी, भूस्खलन, ग्लेशियर पिघलने, समुद्री तूफान, जंगली आग और अंतरिक्ष के खतरों जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां देगा। 2393 किलो वजनी यह सैटेलाइट 12 मीटर के एंटीने और 9 मीटर लंबे बूम के साथ हर 12 दिन में पृथ्वी की पूरी तस्वीर लेगा। 13 हजार करोड़ की लागत से बना NISAR बादलों और अंधेरे में भी काम करेगा, और इसका डेटा मुफ्त व ओपन होगा। इस वीडियो में देखें NISAR की खासियत, इसका महत्व और ISRO-NASA की इस साझेदारी का वैश्विक असर। 

संबंधित वीडियो