Iran Attack Israel: अमेरिका-इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को जो ईरान पर हमला बोला था, उसे एक महीना हो गया है. एक महीने की लड़ाई के बाद अब और खतरनाक मोड़ पर जाती दिख रही है. इस बीच यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि यूएसएस त्रिपोल पर सवार 3,500 मरीन और नाविक शनिवार को मिडिल ईस्ट पहुंच गए हैं. यह पिछले 20 सालों में मिडिल ईस्ट में अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती है.