ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की एक तस्वीर ने दुनिया भर में सनसनी फैला दी है। इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' यानी AI की मदद से बनाया गया है। बीबीसी एक्सपर्ट्स को तस्वीर में गूगल एआई टूल का वाटरमार्क मिला है और उनका एक्स अकाउंट भी नीदरलैंड्स से चलाया जा रहा है। 28 फरवरी के हमले के बाद से मुजतबा की कोई पब्लिक अपीयरेंस नहीं हुई है।