मिडिल ईस्ट में जंग अब बेकाबू हो चुकी है. इजरायल और अमेरिका के भीषण हवाई हमलों में ईरान के नेवी चीफ शाहराम ईरानी के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. ईरान के कोनारक नौसैनिक अड्डे पर हुए इस हमले में 3 ईरानी जहाज पूरी तरह डूब गए हैं. वहीं ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के एक F-15 फाइटर जेट को कुवैत के पास मार गिराया है. इस वीडियो में देखिए कैसे खाड़ी के 8 देश अब इस महायुद्ध की चपेट में आ चुके हैं और क्या ईरान की लीडरशिप पूरी तरह खत्म होने वाली है.