Trump On Uranium: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु बातचीत में एक बार फिर तलवारें खिंच गई हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अपने परमाणु भंडार को अमेरिका को सौंपने पर राजी हो गया है, लेकिन ईरान ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि उसका यूरेनियम उसकी सरजमीं से बाहर कहीं नहीं जाएगा.