अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की चिंगारी अब भयंकर आग का रूप ले चुकी है. ईरान की आक्रामकता का कड़ा जवाब देते हुए अमेरिका ने ईरान के कई अहम ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले किए हैं. अमेरिकी सेना ने केशम, सिरिक, बंदर अब्बास, कुर्गन और मिनाब जैसे इलाकों को निशाना बनाया है, जहां लोगों ने देर रात तक तेज धमाकों की खौफनाक आवाजें सुनीं. इन हमलों से ठीक पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को खुली चेतावनी दी थी कि "आज रात के हमले बेहद जबरदस्त और असरदार होंगे." अमेरिका के इस कड़े एक्शन के बाद ईरान में भी हड़कंप मच गया है. ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े खतरे को देखते हुए ईरान ने तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में अपने एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से एक्टिव कर दिया है. हालात बता रहे हैं कि ईरान भी अब अमेरिका पर बड़े जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है. आखिर अमेरिका और ईरान की इस जंग का अंजाम क्या होगा? क्या यह युद्ध किसी विश्व युद्ध की आहट है? दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते इस तनाव की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए देखिए ये खास वीडियो.