मिडल ईस्ट युद्ध (Middle East War) के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था की धड़कन कहे जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर ईरान (Iran) ने एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कर दिया है कि रणनीतिक समुद्री मार्ग केवल अमेरिका और इजरायल जैसे दुश्मनों के लिए बंद है, बाकी दुनिया के लिए यह रास्ता खुला है. इस वक्त समंदर में भारत के 28 जहाजों समेत दुनिया के करीब 750 कार्गो जहाज (Cargo Ships) फंसे हुए हैं. कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Prices) 127 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. जानिए ईरान के इस बड़े ऐलान से भारत और आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा. NDTV India पर सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) के साथ इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल देखें.