अमेरिका और ईरान के बीच महायुद्ध अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है. अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों के बाद ईरान ने भी झुकने से साफ इनकार करते हुए जबरदस्त पलटवार किया है. ईरान ने उत्तरी इराक के इरबिल में मौजूद अमेरिकी 'अल-हरीर बेस' पर बड़े हमले किए हैं. इसके साथ ही, बहरीन में तैनात अमेरिका के 5वें बेड़े पर घातक ड्रोन स्ट्राइक की गई है, जिसमें अमेरिकी रडार और कम्युनिकेशन एंटेना को तबाह करने का दावा किया गया है.