Iran Israel War | LPG Cylinder News: सप्लाई फुल, युद्ध अफवाह के विरूद्ध? Petrol Diesel Price पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के 28 दिन पूरे हो चुके हैं और इसका असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। United States, Israel और Iran के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक हालात को और अस्थिर कर दिया है, जिसके चलते कई देशों में पेट्रोल, डीजल और LPG गैस के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि इस संकट के बीच भारत में तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है, जहां सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है, जिससे आम लोगों को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर भी राहत की खबर है, क्योंकि ‘जग वसंत’ नाम का जहाज करीब 47 हजार टन LPG गैस लेकर वाडिनार पोर्ट पहुंच चुका है, जिससे सप्लाई मजबूत होगी। इस बीच देश में लॉकडाउन को लेकर फैली अफवाहों पर भी सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। लेकिन इन सबके बीच सियासत भी तेज हो गई है—तेल की कीमतों, गैस सप्लाई और अफवाहों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। ऐसे संवेदनशील समय में बड़ा सवाल यही है कि क्या सियासत को थोड़ा संयम नहीं दिखाना चाहिए?