बारिश बनी चुनौती, दूल्हे ने गोद में उठाकर दुल्हन को पहुंचाया मंडप तक

  • 1:21
  • प्रकाशित: जुलाई 08, 2026

Groom Carries Bride In Rain: इंदौर में हुई एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. मूसलाधार बारिश के कारण शादी का समारोह स्थल पूरी तरह जलमग्न हो गया और मंडप के आसपास डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया. हालात ऐसे थे कि मेहमानों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा था. लेकिन इन मुश्किल परिस्थितियों के बीच दूल्हे ने अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर पानी से भरे रास्ते को पार किया और उसे सुरक्षित मंडप तक पहुंचाया. प्यार और समर्पण की यह अनोखी तस्वीर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.