India AI Summit Congress Protest: भारत मंडपम में हुए एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन कर फंसे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु पर कोर्ट का आदेश आ गया है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. कोर्ट ने क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल को जांच का जिम्मा सौंपा है. दिल्ली पुलिस ने पहले अदालत से उदय भानु के लिए 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग थी,लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की ही रिमांड स्वीकृत की है.