उज्जैन में चमत्कार ! 8 फीट मूर्ति टस से मस नहीं, IIT इंदौर आज फिर करेगी स्कैनिंग

  • 9:10
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

उज्जैन में सती गेट के पास खड़े हनुमान जी का मंदिर चर्चा का विषय बना है. 2028 सिंहस्थ महाकुंभ के लिए कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण हो रहा है, उसी रास्ते में 1957 दौर का करीब 170 साल पुराना ये मंदिर आ रहा है. नगर निगम ने शिफ्ट करने का प्लान बनाया, मंदिर की दीवारें टूट गईं लेकिन 8 फीट ऊंची प्रतिमा को हटाने के 4-5 प्रयास फेल हो गए. शिला 4-5 फीट जमीन में धंसी है, प्रशासन ने बिना नुकसान निकालने के लिए मशीन का इस्तेमाल नहीं किया, मूर्ति को हाथ भी नहीं लगाया. प्रशासन की लाचारी को भक्त चमत्कार बता रहे हैं - जैसे रावण के सामने अंगद ने पैर जमा लिए थे, वैसे हनुमान जी अडिग हैं, हिले नहीं. खबर फैलते ही दिन-रात भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है, टेंट में आरती-वंदन, बैंड-बाजे, घंटे-घड़ियाल, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, लाइनें लगी हैं. दूर-दूर से लोग इंस्टा/सोशल मीडिया देखकर दर्शन को आ रहे हैं. कल देर शाम संत समाज भी 50 बटुकों के साथ पहुंचा, हनुमान चालीसा कर सड़क चौड़ीकरण के साथ आस्था बचाने की अपील की. संतों ने कहा - 50 मंदिर/मूर्तियां पहले विस्थापित हुईं, विरोध नहीं किया, लेकिन जब देवता स्वयं जाना नहीं चाहते तो दुस्साहस नहीं करना चाहिए, यथावत छोटा मंदिर बनाकर सेवा-पूजा हो. प्रशासन अब IIT इंदौर से दोबारा जांच करा रहा है - सोमवार को भी निरीक्षण हुआ था, आज फिर संरचनात्मक स्थिति की मैपिंग-स्कैनिंग होगी, रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई तय होगी.

संबंधित वीडियो