कांग्रेस का नया अध्य़क्ष चुनने के लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक जारी है. इस बीच CWC की बैठक से बाहर आकर राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा, 'जम्मू कश्मीर में हालात बेहद खराब, सरकार को पूरी पारदर्शिता के साथ बताना चाहिए कि वहां के हालात कैसे हैं.' राहुल गांधी ने कहा कि बैठक के बीच में मुझे कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था.