न मुख्यमंत्री बदला जाएगा और न ही प्रदेश अध्यक्ष. मध्य प्रदेश को लेकर बीजेपी के सूत्र यही इशारा कर रहे हैं. साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नेतृत्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का ही होगा, लेकिन चेहरा पीएम मोदी का रहेगा.