आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसे देख लोगों की रूह कांप गई. खौलते सांबर के बर्तन में गिरने से सुजाता नामक एक महिला की मौत हो गई. सामने आए सीसीटीवी में ये दर्दनाक घटना कैद हो गई है. वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं खौलते सांबर से भरी बर्तन को ला रही हैं. तभी ये दुर्घटना हो गई.