पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि 2019 में राहुल गांधी, पीएम मोदी के सामने पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं. हार्दिक ने कहा कि ईमानदारी से बात करते हैं और बदलाव ही नियम है. मिसाल देते हुए हार्दिक ने कहा कि कपिल देव के बाद सचिन तेंदुलकर आते हैं और सचिन के बाद विराट कोहली.