UP Hapur Violence: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर बड़ा विवाद हो गया। देहरा गांव में प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद एक मामूली कहासुनी ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 से ज्यादा वाहनों को जब्त किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। मेरठ जोन के एडीजी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। देखिए हापुड़ से हमारी विस्तृत ग्राउंड रिपोर्ट।