हापुड़ का CNG पंप जंग का अखाड़ा बन गया. मामला थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर के पास का है जहां हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगने पर जमकर बवाल हो गया. हुआ यूं कि CNG पंप कर्मचारी ने गाड़ी में CNG भरने से पहले हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगा, जो नियमानुसार जरूरी है. इसी बात पर उपभोक्ता भड़क गए और देखते ही देखते कर्मचारी और उपभोक्ताओं में लात-घूंसे चलने लगे. आधा दर्जन से अधिक लोगों में आपस में जमकर तांडव हुआ. चंद सेकंड में ही CNG पंप जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया. CNG पंप कर्मचारियों के साथ भी जमकर मारपीट हुई. लोग एक-दूसरे को पीटते, घसीटते नजर आए.