8 बार किया बम बनाने का ट्रायल, बड़े धमाके की थी तैयारी. गुजरात से जैश के 5 आतंकी गिरफ्तार

  • 4:25
  • प्रकाशित: जुलाई 17, 2026

गुजरात एटीएस (ATS) ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बनासकांठा से जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के 5 खूंखार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये आतंकी देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़े बम धमाके करने की खौफनाक साज़िश रच रहे थे. जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये सभी आतंकी पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय से सीधे संपर्क में थे. पाकिस्तानी हैंडलर अब्दुल्ला और मोहम्मद उमर के इशारे पर काम कर रहे इन आतंकियों को बम बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी और इसके लिए उन्हें 3 लाख रुपये भी मुहैया कराए गए थे. इस वीडियो में जानिए कैसे गुजरात एटीएस ने इस बड़े आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त किया और देश को एक बड़े खतरे से बचाया.