ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है. होटल में रुका युवक गैलरी विंडो से बाहर देख रहा था, तभी 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से हाथ टच हो गया. हाथ लगते ही पैरों में चिंगारी और आग निकल गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना होटल के CCTV कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है होटल की गैलरी के बेहद करीब से 11KV लाइन गुजर रही है, जो सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है.