गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है. सीएम सावंत ने कहा कि नाना पाटेकर का 'नाना पाटेकर फाउंडेशन' भी था, उस फाउंडेशन के जरिए वो बहुत बड़ा काम करते थे. उनकी इच्छा थी कि वो काम गोवा में भी करें. किसानों के लिए लगातार काम कर रहे थे. उनके करीबी प्रोड्यूसर्स बताते हैं कि अपनी फीस का बड़ा हिस्सा वो उन किसानों को दे देते थे जिन पर कर्ज होता था और उनका फाउंडेशन आज तक ये काम कर रहा है. CM प्रमोद सावंत ने बताया कि नाना पाटेकर उनके बहुत क्लोज फ्रेंड थे. गोवा में बहुत बार आते थे, यहीं रहते थे. 2 दिन पहले ही गोवा में एक फंक्शन उन्होंने अटेंड किया था, उस फंक्शन में मैं खुद जाने वाला था लेकिन नहीं जा पाया. उस फंक्शन में कलाकारों के साथ वो स्टेज पर डांस भी कर रहे थे, मैंने उनकी वीडियो देखी थी.