अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कहीं आपने ऐसा सुना है कि कोई प्रदेश अध्यक्ष ही अपनी सरकार गिराना चाहता हो, ऐसा राजस्थान में हुआ है. गहलोत ने कहा कि सचिन के पीछे बहुत बड़ी कॉर्पोरेट लॉबी भी काम कर रही है. गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सात प्रदेश अध्यक्ष बनना बड़ी बात है. राहुल गांधी जी और सोनिया जी का आशीर्वाद इन पर बना रहा. लेकिन इसके बाद भी जिस तरह से उन्होंने खेल खेला वो दुर्भाग्यपूर्ण है.