फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. 48 टीमों के साथ शुरू हुआ यह सफर अब सिर्फ अंतिम 8 टीमों तक सिमट गया है. अब तक 96 मैच खेले जा चुके हैं और सिर्फ 8 टीमें - फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड - खिताब की दावेदार बची हैं. यूरोपियन टीमों का दबदबा साफ दिख रहा है, क्योंकि टॉप 8 में से 6 टीमें यूरोप से हैं.