Fauja Singh Death: जिन सड़कों को बनाया हमसफर, वहीं जाकर खत्म हुआ सफर | Manogya Loiwal

  • 3:48
  • प्रकाशित: जुलाई 16, 2025

Fauja Singh Death: अलविदा 'टर्बनेड टॉरनेडो'। 114 साल के महान मैराथन धावक फौजा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। यह एक दुखद विडंबना है कि जो शख्स ताउम्र दुनिया की सड़कों पर दौड़ता रहा, उसकी जिंदगी की दौड़ भारत में एक सड़क हादसे में थम गई। उनकी कहानी सपनों को किसी भी उम्र में जीने की एक मिसाल है। जो बच्चा 5 साल की उम्र तक चल नहीं पाता था, उसने 89 की उम्र में दौड़ना शुरू किया और 100 साल की उम्र में मैराथन पूरी करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने। उनका जाना जितना दुखद है, उतना ही बड़ा सवाल भारतीय सड़कों की सुरक्षा पर भी छोड़ जाता है। 

संबंधित वीडियो