LPU हिंसक प्रदर्शन: 'मुझ पर दो बार हुआ जानलेवा हमला', आरोपी छात्र फरहद ने NDTV के सामने रखा अपना पक्ष

  • 4:05
  • प्रकाशित: सितम्बर 30, 2026

पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया. कैंपस में पिछले तीन दिनों से तनाव का माहौल है, जहां बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ हुई, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस वाहनों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं. विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस द्वारा हिंसा के कारणों व उपद्रवियों की जांच के बीच, यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने 'डिवीजन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर' (DSW) में तोड़फोड़ के लिए छात्र और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फरहद देव को जिम्मेदार ठहराते हुए वीडियो जारी किया.