Dead Son का AI Clone बनाया परिवार ने! Elderly Mother से रोज Video Call पर करता है बात, जानें सच

  • 3:13
  • प्रकाशित: अप्रैल 12, 2026

क्या आपने कभी सोचा है कि मौत के बाद भी कोई अपनी मां से बात कर सकता है? चीन से एक हैरान करने वाली और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। एक परिवार ने अपने मरे हुए बेटे (Dead Son) का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल करके एक डिजिटल अवतार (Digital Avatar) या एआई क्लोन (AI Clone) तैयार किया है। दरअसल, 80 साल की बुजुर्ग मां (Elderly Mother) दिल की मरीज (Heart Patient) हैं और परिवार उन्हें इकलौते बेटे की मौत का सदमा नहीं देना चाहता था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (South China Morning Post) की रिपोर्ट के मुताबिक, एआई एक्सपर्ट (AI Expert) झांग जेवेई ने पुरानी तस्वीरों, वीडियो और ऑडियो की मदद से ये अवतार बनाया है। अब ये एआई मशीन रोज वीडियो कॉल (Video Call) पर मां से बात करती है और उन्हें लगता है कि उनका असली बेटा बात कर रहा है। तकनीक के इस अनोखे इस्तेमाल पर आपकी क्या राय है? एनडीटीवी इंडिया (NDTV India) पर सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) के साथ जानिए पूरी कहानी विस्तार से। 

संबंधित वीडियो