दिल्ली रणजी टीम के कप्तान आयुष बडोनि को टी-20 का अगला 360 डिग्री क्रिकेटर कहा जा रहा है. लेकिन आयुष बडोनि का ख्वाब रेड बॉल में नाम कमाने का है. आयुष बडोनि ने एनडीटीवी को खास इंटरव्यू में बताया, 'रेड बॉल क्रिकेट मेरी फ़ेवरेट क्रिकेट है. मैं DPL को IPL की प्रैक्टिस मानता हूं.'