भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 में महिला 75 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर 12 साल बाद भारत को महिला बॉक्सिंग में गोल्ड दिलाया. फाइनल में उन्होंने चीन की बाओ जियी को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया. हालांकि जीत के बाद लवलीना ने जिस बात का खुलासा किया, उसने इस स्वर्ण पदक को उनके लिए और भी खास बना दिया. लवलीना ने बताया कि उन्होंने अपने जन्मदिन पर खुद को गोल्ड मेडल गिफ्ट करने का लक्ष्य रखा था और इसी सोच के साथ रिंग में उतरी थीं.