फ्लाई दुबई की फ्लाइट को क्रैश करने की साजिश रचने वाले को-पायलट अल-हमामी से यूएई में पूछताछ हो रही है और अब इजरायल की टीम भी पूछताछ के लिए पहुंच गई है. फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ 1073 इसमें जो हुआ वो एक बेहद हाई प्रोफाइल जांच का विषय बन चुका है. इसे एक बड़ी आतंकी साजिश मान कर जांच की जा रही है. 30 सितंबर 2026 को दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रहे इस विमान के कॉकपिट में जो हुआ वो हैरान करने वाला और डराने वाला था.
अब तक की जांच में सामने आया है कि ओमानी मूल का सीओ पायलट प्लेन को क्रैश करना चाहता था. इसके लिए सबसे पहले उसने मुख्य भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन कैप्टन स्मित की जांबाजी ने पूरा प्लान फेल कर दिया. इसके बाद प्लेन में मौजूद लोगों की मदद से आरोपी पकड़ा गया. विमान की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग हुई, अब जांच का सिलसिला आगे बढ़ रहा है.