फ्लाईदुबई (Flydubai) की दुबई-तेल अवीव उड़ान में कथित हमले और विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश और कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) पर हमला करने के मामले में आरोपी को-पायलट की पहचान हमाम अलहमामी (Hamam Alhamami) के रूप में होने का दावा किया गया है. अल अराबिया, सीएनएन और अन्य अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार विभिन्न एजेंसियां उसके कथित कट्टरपंथी संबंधों, गतिविधियों और संभावित मकसद की जांच कर रही हैं. घटना के दौरान भारतीय कप्तान स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन उन्होंने हमलावर का मुकाबला करते हुए विमान को सुरक्षित बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विमान ने बाद में सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन लैंडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए.