DRDO HAPS: भारत ने आसमान में एक नया कारनामा कर दिखाया है. डिफेंस रिसर्ड एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने आज एक खास एयरशिप का ट्रायल किया. ये एक तरह से हवा में बहुत ऊंचाई तक उड़ने वाला गुब्बारा है. ट्रायल में यह 21 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया. ये कोई आम गुब्बारा या ड्रोन नहीं है, बल्कि ये इतना ऊपर उड़ता है, जहां प्लेन भी नहीं पहुंच पाते. इसे हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम (HAPS) कहा जाता है.