इटली की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल तब आया जब विपक्ष की नेता एली श्लेन (Elly Schlein) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को संसद में करारा जवाब दिया. हाल ही में ट्रंप ने एक इंटरव्यू में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) की तीखी आलोचना की थी और ईरान के परमाणु हथियारों का डर दिखाया था. इसके जवाब में इटली की संसद (Italy Parliament) में एली श्लेन ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मेलोनी का बचाव किया और ट्रंप की जमकर क्लास लगाई. इस वीडियो में सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) से जानिए कैसे ट्रंप के बयान ने पूरे इटली को एक कर दिया है. NDTV India पर देखिए विश्व राजनीति (World Politics) की यह सबसे दिलचस्प और विस्तृत कवरेज.