Don Ashwin Naik: Engineer की डिग्री वाला अश्विन नायक कैसे बना डॉन?

Don Ashwin Naik History: 90 के दशक की बात है। कभी न रूकने ..कभी ना थकने वाली मायानगरी। दोहरी चुनौतियों से लड़ रही थी। कपड़े के कारखाने बंद हो रहे थे। छोटे शहरों से आए..मेनहतकश नौजवानों के ख्वाब..सपनों के सुर्खाब शहर में खामोशी से दम तोड़ रहे थे। मुंबई की फिजाओं में अजीब सी बैचेनी थी। अश्विन नायक के डॉन बनने की कहानी जानने के लिए यह जानना जरूरी है की 90 के दशक में मुंबई में क्या हो रहा था। ये वो दौर था जब मुंबई शहर में अंडरवर्ल्ड की तूती बोलती थी। गैंगस्टर के बीच आपसी गैंग वार तो होता ही था, वे वसूली के लिए भी लोगों को अपना निशाना बनाते थे। बिल्डरों, बार मालिकों, मिल मालिकों और फिल्मकारों को वसूली के लिए धमकी भरे फोन आते थे। पैसा देने से इनकार करने वालों को गैंगस्टर की गोलियां मुर्दों में बदल देती। 

संबंधित वीडियो