क्या होता है Grey Divorce | किन वजहों से 50 की उम्र में तलाक ले रहे दंपति | Hindi News | NDTV India

  • 4:20
  • प्रकाशित: नवम्बर 25, 2024

म्यूजिक डायरेक्टर AR Rahman और उनकी पत्नि Saira Banu करीब तीन दशक बाद अलग होने जा रहे हैं। 19 नवंबर को जब सायरा बानो के वकील ने एक बयान जारी कर दोनों के ग्रे डिवोर्स के बारे में जानकारी दी तो फैंस को भरोसा ही नहीं हुआ। फैंस अभी भी इस बात को पचा नहीं पा रहे कि 29 साल साथ रहने के बाद ए आर रहमान और उनकी पत्नि सायरा बानू अगल होने जा रहे हैं। हालांकि फिल्मी जगत का ये पहला ग्रे डिवोर्स नहीं है। इससे पहले भी कई सेलेब्रिटीज Grey Divorce ले चुके हैं। बहरहाल अगर आप ग्रे डिवोर्स के बारे में नहीं जानते तो ये वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि ग्रे डिवोर्स आखिर होता क्या है...ये आम तलाक से कैसे अलग है..और साल 1990 के बाद से ऐसा क्या हुआ कि ये मामले 2 गुणा बढ़ गए।