धमाल-4 देखने जाओ, लेकिन दिमाग मत लगाना; जानें- कैसी है अजय, रितेश और अरशद की फिल्म

  • 1:14
  • प्रकाशित: जुलाई 10, 2026

Dhamaal 4 Movie Review: अगर आप इस वीकेंड फिल्‍म 'धमाल-4' देखने का मन बना रहे हैं, तो आपको निराशा हो सकती है. 'धमाल-4', कोई भी धमाल मचाती हुई नजर नहीं आती. ऐसे में अगर आप फिल्‍म देखने जाएं, तो बिल्‍कुल भी दिमाग न लगाएं. 'धमाल 4' की कहानी इंद्र कुमार ने हमेशा की तरह रखी है. हमेशा की तरह फिल्म में खजाने की खोज है. फिल्म की शुरुआत एनिमेशन के साथ शुरू होती है, जिसमें बैकग्राउंड में बताया जाता है कि 100 साल पुराना खजाना है. लेकिन उसका मैप खो गया था. अब इसका मैप मिलता भी है तो रवि किशन से कुछ ऐसा होता है कि मैप खाक हो जाता है. इस तरह अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की अपनी-अपनी स्टोरी है. दो बच्चों की मां ईशा गुप्ता से अजय देवगन को प्यार हो जाता है और वह उसे इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं.