दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कल, ये VIDEO देखकर दिल खुश हो जाएगा

  • 1:29
  • प्रकाशित: अप्रैल 13, 2026

देश की अहम इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कल किया जाएगा. यह परियोजना राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीच कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाली मानी जा रही है. उद्घाटन से पहले दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का एक शानदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्सप्रेसवे की आधुनिक डिजाइन और अत्याधुनिक निर्माण गुणवत्ता साफ नजर आ रही है. वीडियो में लंबी, चौड़ी और सुगम सड़कें इस परियोजना की भव्यता को दर्शाती हैं.

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से देहरादून की यात्रा को काफी आसान और कम समय में पूरा करने में मदद करेगा. इसके चालू होने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे को उत्तर भारत की सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है. इससे न सिर्फ आवागमन बेहतर होगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बल मिलने की उम्मीद है. कल होने वाला उद्घाटन देश के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि आम जनता के लिए यह एक्सप्रेसवे कब से पूरी तरह उपलब्ध होगा.