दिल्ली अग्निकांड VIDEO: जब फायर ब्रिगेड की सीढ़ी नहीं पहुंची तो बचने के लिए कूदा शख्स

  • 0:59
  • प्रकाशित: मार्च 18, 2026

दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग में तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई. पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 की जिस इमारत में आग लगी, उसमें राजेंद्र कश्यप का पूरा परिवार रहता है. परिवार के तकरीबन 22 लोग हैं. राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी हैं और यह पूरी बिल्डिंग उनकी ही है. इमारत के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरा व्यवसाय चलता है. ऊपर के फ्लोर में उनके परिवार के लोग रहते हैं. सुबह लगभग 6:30 बजे के आसपास आग लगी. इसके बाद कई लोग घर की बालकनी से कूद भी गए. लेकिन बाकी परिवार के लोग अंदर फंस गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी.


दमकल अधिकारियों ने बताया, "अब तक 9 लोगों की बॉडी निकाली गई और दो लोग पहले कूद कर निकले थे, वो अस्पताल में भर्ती हैं. इमारत को ठंडा करने की प्रक्रिया चल रही है. इमारत में लगी आग ठंडी होने के बाद एक बार फिर से हम रेस्क्यू आपरेशन चलाएंगे. आग लगने की सूचना सात बजे मिली उसके बाद हमारा अभियान चला. 30 से ज्यादा गाड़ियां इस आपरेशन में लगी."
 

संबंधित वीडियो