राजधानी दिल्ली से स्कूली छात्रों की सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है. दिल्ली सरकार ने 108 सरकारी स्कूलों की इमारतों को 'असुरक्षित' (Unsafe) घोषित कर दिया है. एनडीटीवी इंडिया की संवाददाता इशिका वर्मा ने ऐसे ही एक स्कूल से ग्राउंड रिपोर्ट की है, जहां की हालत बेहद डरावनी है. उखड़ता हुआ प्लास्टर, दरकती दीवारें और बदहाल क्लासरूम इस बात की गवाही दे रहे हैं कि ये इमारतें किसी बड़े हादसे को दावत दे रही थीं. फिलहाल, सबसे ज्यादा खराब हालत वाले 7 स्कूलों की बिल्डिंग्स को ध्वस्त करने की अनुमति दे दी गई है और वहां पढ़ने वाले बच्चों को तुरंत सुरक्षित परिसरों में शिफ्ट कर दिया गया है. दर्जनों अन्य पुराने स्कूलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट अभी भी जारी है.