आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं के बीच पार्टी ने दिल्ली में डोर टू डोर कैंपेन शुरू कर दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि गठबंधन का मसला कांग्रेस के ऊपर है. हमनें कांग्रेस से सिर्फ इतना कहा है कि अगर देश से मोदी को हटाना है तो हमें एक साथ आना चाहिए. हालांकि अभी तक कांग्रेस की तरफ से कुछ भी साफ नहीं हो पाया है.