कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय खिलाड़ियों के सामने एशियन गेम्स और बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी चुनौतियां हैं. इसी बीच केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया के लिए 36,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में करीब 8 गुना अधिक है. भारतीय खेलों के भविष्य, एशियन गेम्स की तैयारियों, मिशन 2036 ओलंपिक और बढ़े हुए खेल बजट के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए हमारे साथ हैं विनील कृष्णा, जो खेलो इंडिया कार्यक्रम के प्रभारी हैं.