छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सेंट्रर फॉर एकेडमिक (CSJMU ) काउंसिल कानपुर ने लॉ स्टूडेंट्स के लिए कई राहत भरे फैसले लिए हैं. लंबे समय से पाठ्यक्रम और नियमों को लेकर संघर्ष कर रहे छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एलएलबी कोर्स की समय बढ़ा दी है. अब 3 साल की LLB को बिना किसी ब्रेक के अधिकतम 6 साल में पूरा कर सकेंगे. अब छात्र 5 वर्षीय बीए-एलएलबी इंटीग्रेटेड कोर्स को अधिकतम 8 साल में पूरा कर सकेंगे. यह फैसले कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुआ. इसके अलावा पासिंग पर्सेंटेज को लेकर भी बदलाव किए गए हैं.