ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब आपकी जेब पर पड़ने वाला है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतें $83 प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं। इस वीडियो में जानिए कैसे हॉर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) की घेराबंदी दुनिया भर में महंगाई बढ़ा सकती है और भारत के 16,000 करोड़ रुपये के आयात बिल पर इसका क्या असर होगा। क्या भारत के पास इस तेल संकट से निपटने के लिए पर्याप्त स्टॉक है? रूस और अमेरिका से तेल आयात की नई रणनीति कितनी कारगर होगी? पूरी एनालिसिस देखें।