दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा (Noida) के सबसे व्यस्त कमर्शियल हब सेक्टर 18 से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित मल्टीलेवल पार्किंग (Multilevel Parking) परिसर में शनिवार शाम एक 50 वर्षीय महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच हत्या, आत्महत्या और हादसा—तीनों ही दृष्टिकोण से कर रही है