मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है. यहां से कांग्रेस के राजेंद्र भारती हालांकि, अभी कुछ वोटों से ही आगे चल रहे हैं. लेकिन ये बढ़त बड़ी भी हो सकती है. बांकीपुर के बाद दतिया में भी भाजपा पिछड़ रही है. वैसे अभी कुछ ही राउंड की काउंटिंग हुई है, ऐसे में पलड़ा कहीं भी किसी भी समय भारी हो सकता है.