Chandra Grahan: 2025 के सबसे लंबे चंद्रग्रहण पर क्या अनोखा? Bharat Ki Baat Batata Hoon | Syed Suhail

  • 2:11
  • प्रकाशित: सितम्बर 06, 2025

Chandra Grahana 2025: ल 2025 का सबसे लंबा और दुर्लभ चंद्रग्रहण रविवार रात को देखने को मिलेगा। रात 10:58 बजे से लेकर 1:26 बजे तक यह पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जा रहा है। इस दौरान चांद लाल रंग का दिखाई देगा, जो आकाश में एक रहस्यमयी और अद्भुत नजारा पेश करेगा। यह तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा की सतह पर सीधी धूप नहीं पड़ती। हालांकि खगोल विज्ञान के लिहाज़ से यह घटना आकर्षक है, लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से चंद्रग्रहण को अशुभ माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, जिसमें मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, भोजन पकाना वर्जित होता है, और भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना मना होता है। ग्रहण के बाद स्नान और पूजा को आवश्यक माना जाता है। इस वीडियो में जानिए चंद्रग्रहण से जुड़े सभी वैज्ञानिक तथ्यों, ब्लड मून का कारण और इसके धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से। 

संबंधित वीडियो