आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 'चलते-चलते' कार्यक्रम में कहा कि करीब 10 सालों के कड़े संघर्ष और कठिनाइयों के बाद मैं सत्ता में लौटने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि अमरावती दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत शहरों में शामिल हो। उन्होंने पीएम मोदी से अपने संबंधों के बारे में कहा कि हो सकता है कि वैचारिक मतभेद हों, लेकिन निजी रूप से हम दोस्त हैं।