देश में जनगणना 2026 (Census 2026) का ज़मीनी सर्वेक्षण शुरू हो चुका है. दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रगणक (Enumerators) और सुपरवाइजर घर-घर जाकर डेटा जुटा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार आपसे क्या-क्या पूछा जाएगा? इस खास रिपोर्ट में NDTV इंडिया के संवाददाता अश्विनी कुमार सिंह प्रगणकों के साथ जमीन पर उतरे और जाना कि सर्वेक्षण की प्रक्रिया क्या है. आपके घर में LPG है या PNG? शौचालय की सुविधा है या नहीं? घर में टाइल्स लगे हैं या पत्थर? मोबाइल, इंटरनेट और अन्य सुख-सुविधाओं से जुड़े ऐसे 43 सवालों की पूरी सूची इस वीडियो में देखें.