सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के री-इवैल्यूएशन परिणाम में रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल ने इतिहास रच दिया है. धुर्वा स्थित डीपीएस सेल टाउनशिप की कॉमर्स छात्रा अवनी ने री-इवैल्यूएशन के बाद 500 में 500 अंक हासिल किए हैं. अवनी को अंग्रेजी कोर, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और एप्लाइड मैथेमेटिक्स में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं अतिरिक्त विषय ग्राफिक्स में उन्होंने 99 अंक प्राप्त किए.