विधायक की गाड़ी से टकराई स्विफ्ट कार, ITO चौक पर 2 MLA समेत 6 लोग घायल

  • 3:26
  • प्रकाशित: अगस्त 24, 2026

दिल्ली के आईटी चौक पर रविवार रात एक भीषण हादसा हुआ. करीब 9:30 बजे पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई. कार रैलिंग पार कर सामने से आ रही एक इनोवा कार से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा के सभी एयरबैग खुल गए. इस इनोवा कार में किराड़ी के विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पटेल सवार थे. स्विफ्ट कार में आशुतोष पांडे उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे. हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार कुल 6 लोग घायल हो गए.